
Written by
Bureau Report
यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 194 इंस्पेक्टरों के अंतरजनपदीय तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 194 इंस्पेक्टरों के अंतरजनपदीय तबादले किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न जनपदों में लंबे समय से तैनात 194 निरीक्षकों को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

आईजी स्थापना द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

इस व्यापक तबादला सूची को उत्तर प्रदेश पुलिस के नियमित प्रशासनिक पुनर्गठन की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।








