Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आवास से आयुष्मान तक, योगी ने पेश किया मोदी सरकार और यूपी का रिपोर्ट कार्ड

योगी
योगी
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विकास और सुशासन की नई परिभाषा गढ़ी है, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिला है। उन्होंने विपक्ष की जातिगत राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में केवल चार जातियां हैं-महिला, किसान, युवा और गरीब। सरकार की नीतियां और योजनाएं इन्हीं वर्गों के कल्याण को समर्पित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज दुनिया भारत की आर्थिक प्रगति, तकनीकी विकास और लोकतांत्रिक मजबूती की सराहना कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और योजनाओं का लाभ बिना किसी जातीय या धार्मिक भेदभाव के सभी पात्र लोगों तक पहुंचाया गया।

Advertisement Box

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है। जनधन योजना ने बैंकिंग सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाया, जबकि डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया ने युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए। उन्होंने दावा किया कि देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना और करोड़ों परिवारों को आवास उपलब्ध कराना सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 65 लाख गरीब परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं। तीन करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छता को बढ़ावा दिया गया है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से दो करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन देकर महिलाओं को धुएं से राहत दिलाई गई है। इसके अलावा 15 करोड़ लोग आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी होती थी, लेकिन आज सरकार उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण और उज्ज्वला योजना जैसी पहलें महिलाओं के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp