
Written by
Rishabh Rai
उत्तर प्रदेश की सियासत, Gen-Z की सोच और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाओं के बीच लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू आज Awadh Sutra पर जारी हो गया है। इस बातचीत में उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राजनीति और कार्यशैली, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राजनीतिक भूमिका जैसे विषयों पर सवाल-जवाब हुए। इसके साथ ही युवाओं की सोच, Gen-Z की राजनीतिक भागीदारी और बदलते सियासी माहौल पर भी चर्चा की गई।
बातचीत का एक प्रमुख मुद्दा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ा 80-20 का राजनीतिक फॉर्मूला भी रहा। इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की राजनीति और आगामी चुनावों के संदर्भ में चर्चा हुई।








