Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर घमासान, प्रत्याशियों की सूची पर कांग्रेस ने उठाए सवाल; बोली- सम्मानजनक गठबंधन हो

राजेंद्र पाल गौतम
राजेंद्र पाल गौतम
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सियासी खींचतान तेज होती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी की ओर से पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सपा के इस कदम को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि जब दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर बातचीत चल रही है, तो अभी उम्मीदवारों की घोषणा से बचना चाहिए।

सभी 403 सीटों पर हो रही बातचीत

कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने गठबंधन में 26 सीटों को लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों को लेकर बातचीत चल रही है। अभी सीटों के बंटवारे को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। बातचीत पूरी होने के बाद ही गठबंधन की स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisement Box

उन्होंने दोनों दलों के नेताओं से जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने और बयानबाजी से बचने की अपील की। गौतम के मुताबिक, गठबंधन की बातचीत के बीच ऐसे कदम उठाने से बचना चाहिए, जिससे दोनों पार्टियों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो।

सपा की प्रत्याशी सूची पर जताई नाराजगी

समाजवादी पार्टी की ओर से पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने पर राजेंद्र पाल गौतम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा करने का अधिकार राजनीतिक दलों के पास है, लेकिन जब गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही हो तो फिलहाल ऐसी घोषणा से बचना चाहिए।

उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों दलों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी और गठबंधन को लेकर पैदा हुई असहमति दूर हो जाएगी।

इमरान मसूद की नाराजगी को बताया जायज

सहारनपुर की सीटों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की नाराजगी पर भी राजेंद्र पाल गौतम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद उस क्षेत्र के सांसद हैं, इसलिए उनकी नाराजगी अपनी जगह जायज है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस मामले में सम्मानजनक फैसला करेगा।

कांग्रेस बोली- सम्मान के साथ होगा गठबंधन

राजेंद्र पाल गौतम ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन चाहती है, लेकिन गठबंधन सम्मानजनक तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारे यहां तानाशाही नहीं चलती है। तीन डिजिट में ही बात बनेगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि समाजवादी पार्टी गठबंधन करना चाहती है या नहीं, लेकिन कांग्रेस की इच्छा दोनों दलों के बीच सम्मान के साथ गठबंधन करने की है।

सपा की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा और कांग्रेस की ओर से सीट बंटवारे पर उठाए गए सवालों के बाद यूपी की सियासत में गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि दोनों दलों के नेतृत्व के बीच बातचीत से सहमति बनती है या सीटों को लेकर खींचतान आगे भी जारी रहती है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp