Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद की लखनऊ में महारैली, 5 लाख लोगों को जुटाने का दावा

ओवैसी और चंद्रशेखर
ओवैसी और चंद्रशेखर
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ने अपनी ताकत दिखाने की तैयारी शुरू कर दी है। गठबंधन की ओर से 26 नवंबर को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में संयुक्त महारैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में दोनों नेता एक साथ मंच साझा करेंगे।

गठबंधन बनने के बाद दोनों दलों की यह पहली बड़ी संयुक्त रैली होगी। आयोजकों की ओर से महारैली में पांच लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए दोनों पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से समर्थकों और कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाने की योजना बनाई जा रही है।

Advertisement Box

इस महारैली को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के पहले बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। खास बात यह है कि असदुद्दीन ओवैसी पहले ही चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश में गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुके हैं। ऐसे में इस रैली के जरिए गठबंधन अपनी राजनीतिक ताकत के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी महत्वाकांक्षाओं का भी संदेश देने की कोशिश करेगा।

राजनीतिक दृष्टि से इस गठबंधन की रणनीति मुस्लिम और दलित मतदाताओं को एक साझा राजनीतिक मंच पर लाने की है। दोनों नेताओं की अपनी-अपनी राजनीतिक पहचान और समर्थक वर्ग हैं। ऐसे में गठबंधन की कोशिश इन वर्गों के बीच राजनीतिक तालमेल स्थापित कर प्रदेश की चुनावी राजनीति में तीसरा विकल्प खड़ा करने की हो सकती है।

संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली इस महारैली में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, शिक्षा, रोजगार और वंचित वर्गों के अधिकार जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाने की संभावना है। इसके अलावा गठबंधन की ओर से चुनावी एजेंडे और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं।

फिलहाल सभी की नजरें 26 नवंबर को होने वाली इस महारैली पर टिकी हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की यह साझेदारी उत्तर प्रदेश की सियासत में नया राजनीतिक समीकरण तैयार कर पाएगी और क्या सामाजिक परिवर्तन मोर्चा 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा सकेगा?

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp