Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ एयरपोर्ट पर 13 करोड़ का गांजा बरामद, मस्कट से आए यात्री के सूटकेस में चॉकलेट पैकेटों में छिपाकर लाई गई खेप

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

लखनऊ एयरपोर्ट पर 13 करोड़ का गांजा बरामद, मस्कट से आए यात्री के सूटकेस में चॉकलेट पैकेटों में छिपाकर लाई गई खेप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्कट से आए एक यात्री के कब्जे से लगभग 13 करोड़ रुपये मूल्य का हाई क्वालिटी गांजा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, कस्टम अधिकारियों को मिले इनपुट के आधार पर मस्कट से लखनऊ पहुंची फ्लाइट के एक यात्री की जांच की गई। तलाशी के दौरान उसके सूटकेस से करीब 13 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। तस्करों ने गांजे को चॉकलेट के पैकेटों में बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा था। बताया जा रहा है कि प्रत्येक चॉकलेट पैकेट के अंदर गांजे के दो-दो पैकेट रखे गए थे, ताकि सुरक्षा जांच में इसकी पहचान न हो सके।

Advertisement Box

कस्टम विभाग ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया है। मामले में पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुई इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp