Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अयोध्या में बनेगा हाईटेक ‘लवकुश पार्क’, रामायण थीम पर दिखेगा डिजिटल संसार

अयोध्या में बनेगा लवकुश पार्क
अयोध्या में बनेगा लवकुश पार्क
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

अयोध्या को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अब रामनगरी में भव्य और आधुनिक ‘लवकुश पार्क’ बनाया जाएगा। प्रशासन ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दे दी है।

यह अनूठा थीम पार्क अयोध्या के मऊशिवाला क्षेत्र के पास विकसित किया जाएगा। करीब 17.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क आधुनिक तकनीक, भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम होगा।

Advertisement Box

पार्क की सबसे खास बात इसकी “वेस्ट टू वेल्थ” यानी “कचरे से कला” थीम होगी। इसके तहत स्क्रैप, लोहे के कबाड़ और अन्य बेकार सामग्री का इस्तेमाल कर रामायण काल के विभिन्न प्रसंगों और कलाकृतियों को जीवंत रूप दिया जाएगा। पार्क में भगवान श्रीराम और उनके पुत्र लव-कुश से जुड़े दृश्य आकर्षक तरीके से सजाए जाएंगे।

पर्यटकों को यहां डिजिटल अनुभव देने के लिए हाईटेक 3D इंस्टॉलेशन लगाए जाएंगे। इन इंस्टॉलेशन के जरिए रामायण की कथाएं आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत दिखाई देंगी। इसके अलावा एक भव्य साउंड एंड लाइट शो भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें लव-कुश और भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को ध्वनि और प्रकाश प्रभावों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

सरकार की योजना इस पार्क को सिर्फ पर्यटन स्थल तक सीमित रखने की नहीं है, बल्कि इसे एक शैक्षणिक केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा। यहां स्कूली बच्चों और युवाओं के लिए विशेष कार्यशालाएं और एजुकेशनल टूर आयोजित होंगे। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद लगातार पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों में तेजी आई है। ऐसे में लवकुश पार्क को शहर के नए आकर्षण के रूप में देखा जा रहा है। सरकार को उम्मीद है कि यह परियोजना देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को नई सांस्कृतिक और डिजिटल अनुभूति देगी।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

WhatsApp