Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘ग्लोबल साउथ’ के साथ रिश्तों को और मजबूत बनाएगा जयशंकर का जमैका दौरा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

किंग्स्टन।  इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, अक्षय ऊर्जा और मानव विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने जैसे अहम विषय को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जमैका की अपनी समकक्ष कामिना जे. स्मिथ से मुलाकात की।

Advertisement Box

विदेश मंत्री जमैका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं, जो 2 से 10 मई तक चलने वाले उनके तीन देशों के कैरेबियाई दौरे का पहला चरण है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों के साथ भारत की पहुंच बढ़ाना है।
डॉ. जयशंकर ने जमैका के ऐतिहासिक सबीना पार्क स्टेडियम के लिए भारत की ओर से एक इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड भेंट किया। उन्होंने जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस के साथ इसका अनावरण करते हुए क्रिकेट को दोनों देशों की दोस्ती का प्रतीक बताया। उन्होंने ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर का दौरा भी किया, जहां 180 साल पहले पहले भारतीय मूल के ‘गिरमिटिया’ समुदाय के लोग पहुंचे थे।
डॉ. जयशंकर ने 3 सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा जमैका की अपनी पहली यात्रा के लिए किंग्स्टन पहुंचकर मुझे बहुत खुशी हुई। विदेश मंत्री कामिना जे. स्मिथ द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं अभिभूत हूं। अगले दो दिनों में जमैका के नेतृत्व, व्यापारिक समुदाय और भारतीय प्रवासियों के सदस्यों के साथ बातचीत करने के लिए मैं उत्सुक हूं।
उन्होंने आगे लिखा ओल्ड हार्बर का दौरा करके मुझे बहुत प्रसन्नता हुई; यह वह ऐतिहासिक स्थल है, जहां 180 वर्ष से भी पहले सबसे पहले भारतीय जमैका पहुंचे थे। मैंने भारतीय प्रवासियों के सदस्यों के साथ बातचीत की और यह देखा कि उन्होंने अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को किस तरह सहेजकर रखा है। अपनी गरिमामयी उपस्थिति के लिए मैं मंत्रियों ओलिविया बैब्सी ग्रेंज और एडमंड बार्टलेट का आभार व्यक्त करता हूं।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा विदेश मंत्री की इस यात्रा का उद्देश्य जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के साथ भारत के राजनीतिक जुड़ाव की गति को बनाए रखना और इन देशों के साथ हमारे लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना है। यह यात्रा ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ और विकास के प्रति हमारी आपसी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp