
Written by
Bureau Report
यूपी शिक्षकों को बड़ी राहत: TET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी योगी सरकार
यूपी के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि TET अनिवार्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिवीजन दाखिल किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा शिक्षकों की योग्यता को नजरअंदाज करना उचित नहीं।
उनकी वर्षों की सेवा को नकारना भी सही नहीं है।
सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुनर्विचार याचिका (Revision Petition) दाखिल करेगी, जिससे प्रभावित शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है।








