
Written by
Bureau Report
जम्मू-कश्मीर : बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में जवानों ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर
भारतीय सेना ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पार घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ नौशेरा नार के पास हुई, जहां जवानों ने भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे घुसपैठियों के एक ग्रुप को घेर लिया। इसके बाद दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जवानों ने 2 को घुसपैठियों को मार गिराया।







