गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बड़ी जनहानि की आशंका जताई जा रही है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (68) भी सवार थे, जो 2D सीट पर बैठे थे। वे लंदन में अपनी बेटी राधिका से मिलने जा रहे थे।
विमान ने दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी थी। टेकऑफ के तुरंत बाद इसका पिछला हिस्सा एक पेड़ से टकरा गया, जिससे तेज धमाका हुआ और फिर विमान में आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 130 यात्री घायल हुए हैं।
DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) द्वारा जारी बयान में बताया गया कि विमान B787 VT-ANB में 2 पायलट, 10 केबिन क्रू और कुल 242 यात्री सवार थे। कैप्टन सुमीत सभरवाल, जिनके पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव है, विमान की कमान संभाल रहे थे। उनके साथ सह-पायलट क्लाइव कुंदर (1100 घंटे का अनुभव) थे।
दुर्घटना स्थल पर भारी धुआं देखा गया और बचाव कार्य में RAF, CRPF व NDRF की टीमें जुटी हुई हैं। विजय रुपाणी की हालत की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर +91-9974111327 जारी किया है।








