Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट में पारित किये 9 प्रस्ताव

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लखनऊ उत्तर प्रदेश की सत्ता पर लगातार दूसरी बार काबिज होने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने विकास कार्य का रोड मैप तैयार कर लिया है। इसको क्रमवार लागू करने के लिए सरकार कैबिनेट बैठक में मुहर भी लगाती है। योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) में सम्पन्न हो गई। इसमें दस में से नौ प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।

इस बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात अंशकालिक अनुदेशकों और रसोइयों का मानदेय बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल ने एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के संचालन, एंबुलेंस तथा गश्ती वाहन की उपलब्धता से संबंधित निविदा को भी अनुमोदन दे दिया।

Advertisement Box

सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि सभी मंत्रियों को अपनी संपत्ति की घोषणा करनी होगी। परिजनों की संपत्तियों का विवरण सार्वजनिक करना होगा। इसके अलावा मंत्रियों को मंडल बांट दिए गए हैं। यहां पर उन्हें जाकर विकास योजनाओं और सरकार के कार्यक्रमों के जमीन पर लागू होने की स्थिति की जानकारी लेनी है।

 

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp