Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जेल में मुलाकात करने पहुंचे सपा डेलिगेट से नही मिले नाराज़ आजम खां,जताई हत्या की आशंका

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

जेल में मुलाकात करने पहुंचे सपा डेलिगेट से नही मिले नाराज़ आजम खां,जताई हत्या की आशंका

पिछले 26 महीनों से जेल में निरुध्द सपा नेता आज़म खां से मुलाकात करने के लिए सपा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सीतापुर जेल पहुंचा लेकिन इस प्रतिनिधि मंडल को बिना मुलाकात के बैरंग ही वापस लौटना पड़ा।
 

Azam khan Global bharat news

Advertisement Box

सीतापुर 24 अप्रैल । जेल में मुलाकात करने पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल से आज़म खां की मुलाक़ात नही हुई जिसके बाद सपा विधायक रविदास मल्होत्रा ने भाजपा पर गम्भीर आरोप लगाते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए है और  आज़म खाँ की जेल में ही हत्या का खड़यंत्र रचने का भी गम्भीर आरोप लगाया है।

बता दे की 26 महीनों से जेल में निरुध्द सपा नेता आज़म खां से मुलाकात करने के लिए आज सपा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सीतापुर जेल पहुंचा लेकिन इस प्रतिनिधि मंडल को बिना मुलाकात के बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। माना जा रहा है कि आजम खां ने ही उनसे मुलाकात से साफ इंकार कर दिया है।

तमाम सियासी उठापटक के बीच प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पिछले दिनों जेल में बन्द आज़म खां से मुलाकात की थी उन्होंने वर्तमान राजनीतिक हालातों पर भी आज़म खां से लंबी चर्चा की थी। मुलाकात कर जेल से बाहर निकलने के बाद शिवपाल ने इस पूरे मामले में समाजवादी पार्टी के रुख पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए इस बात पर अफ़सोस जाहिर किया था कि आज़म के समर्थन में पार्टी को जो संघर्ष करना चाहिए था नहीं किया गया।

जेल में बिना आज़म से मुलाकात किये  बैरंग वापस लौटे सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि उसके आदेश पर ही उन्हें आज़म से मिलने नहीं दिया गया और  आशंका जताई है की जेल में आज़म खां की हत्या की जा  सकती है। फिलहाल जेल अधिकारियो ने अंजाम खाँ की तबियत खराब होने की जानकारी देते हुए कहा है की स्वास्थ्य ठीक नही होने के कारण अंजाम ने स्वंय मुलाकात करने से इंकार किया है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp