Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी में वेक्सीन लगवाने वाले बच्चों को मिलेगी दो दिन की छुट्टी, सीएम योगी ने दिए आदेश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

यूपी में वेक्सीन लगवाने वाले बच्चों को मिलेगी दो दिन की छुट्टी, सीएम योगी ने दिए आदेश

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लगातार वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिसके चलते सोमवार को पूरे प्रदेश भर में 15 से 18 वर्ष की उम्र वाले बच्चों को वैक्सीनेटेड करने के लिए नए अभियान की शुरुआत की गई।

इसी के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने हेतु प्रदेश के स्कूलों को वैक्सीनेशन कराने वाले बच्चों को छुट्टी के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Box

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बच्चों के वैक्सीनेशन से जुड़े अभियान की शुरुआत करने के साथ साथ उनकी सुविधा के लिए प्रदेश के स्कूलों को बड़ा आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि वैक्सिनेशन वाले दिन तथा अगले दिन वैक्सीनेशन कराने वाले बच्चों को स्कूल से छुट्टी दी जाएगी। सीएम योगी की ओर से यह आदेश बच्चों को वैक्सिनेशन की लिए प्रेरित करने हेतु दिया गया है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के गति पकडऩे के साथ ही ओमिक्रान वैरिएंट के प्रभावी होने के बीच में उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार से बच्चों (15 से 18 वर्ष) का टीकाकरण प्रारंभ कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रदेश के किशोरों को टीके के रूप में आज से कोरोना का सुरक्षा कवच मिल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में 15 से 18 साल के बच्चों के कोविड टीकाकरण का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर कहा कि कोरोना की तीसरी लहर और ओमीक्रॉन वैरिएंट को देखते हुए सरकार सतर्क है और सभी ऐहतियात बरते जा रहे हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp