Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर प्रदेश : मंत्री आशुतोष टंडन पर बहू ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप वीडियो किया पोस्ट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

Advertisement Box

उत्तर प्रदेश : मंत्री आशुतोष टंडन पर बहू ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप वीडियो किया पोस्ट

मंत्री आशुतोष टंडन पर बहू ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन के परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा है। दहेज प्रताड़ना का यह आरोप आशुतोष टंडन के भाई की पुत्रवधु ने लगाए हैं। दिशा का दावा है कि उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है।दिशा ने इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद के लिए गुहार लगाई है।

ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में दावा किया गया है, “मैं दिशा टंडन, पौत्र-वधू लालजी टंडन, को कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन के परिवार द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। मेरा मुकदमा नहीं दर्ज हो पा रहा है।” वीडियो में दिशा ने का कहना है, ” इसकी शिकायत मैंने कई जगह कराने की कोशिश की लेकिन आशुतोष टंडन के पद पर होने के कारण मेरी कहीं सुनवाई नहीं हुई।” दिशा ने शनिवार को देर शाम यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल के जरिए पोस्ट किया है।

लखनऊ से लंबे समय तक सांसद रहे और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन की पौत्र वधू दिशा टंडन ने पीएम मोदी और सीएम योगी को पत्र लिखकर उनसे न्याय की गुहार लगाई है। इसी ट्विटर हैंडल से साझा किए गए पत्र में दिशा ने आशुतोष टंडन के परिवार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, गंदी गालियां देने और मारने-पीटने का आरोप लगाया है।

मंत्री आशुतोष टंडन पर बहू ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप , वीडियो किया पोस्ट

पत्र में लिखा गया है, “मुझे (दिशा) बाबा (लालजी टंडन) के निधन के दो महीने बाद ही घर से निकाल दिया गया और मुझे मायके जाने के लिए कहा। उसके पहले मुझे बहुत प्रताड़ित किया गया। आयुष ने मुझे मारा और मेरा हाथ तोड़ दिया।

इस ट्वीट में दिशा ने पीएमओ इंडिया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल और लखनऊ पुलिस को टैग किया है और अपना दर्द बयां किया है।

दिशा की शादी 11 दिसंबर 2019 को अमित टंडन के बेटे आयुष टंडन के साथ हुई थी। अमित टंडन, आशुतोष टंडन के भाई हैं। बता दें कि आशुतोष टंडन वर्तमान यूपी सरकार में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री हैं।

मंत्री आशुतोष टंडन पर बहू ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप , वीडियो किया पोस्ट

मंत्री आशुतोष टंडन पर बहू ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप , वीडियो किया पोस्ट।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp