Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेरे बच्चों तक के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं, फोन टैपिंग की तो बात ही छोड़िए। क्या उनके पास और कोई काम नहीं है प्रियंका गांधी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

मेरे बच्चों तक के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं, फोन टैपिंग की तो बात ही छोड़िए। क्या उनके पास और कोई काम नहीं है प्रियंका गांधी

लखनऊ, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ इस नारे के साथ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी के चुनाव मैदान में उतरी हैं और इस समय यूपी में फोन टैपिंग और ईडी और आईटी की रेड का मुद्दा गर्माया हुआ है।

इसी मुद्दे पर आज लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार उनके बच्चों तक के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक रह रही है। सरकार पर तंज कसते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है कि सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या? प्रियंका गांधी ने कहा, वे मेरे बच्चों तक के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं, फोन टैपिंग की तो बात ही छोड़िए। क्या उनके पास और कोई काम नहीं है

Advertisement Box

इससे पहले भी प्रियंका गांधी ने फोन टैपिंग मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा था। प्रियंका गांधी ने कहा था कि सरकार इन दिनों फोन टैपिंग करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा था कि सरकार का काम क्या है? विकास करना, लोगों की परेशानी का समाधान निकालना, अत्याचारियों को रोकना, लेकिन सरकार इसकी जगह विपक्ष के फोन टैप करने में व्यस्त है। उधर, इस मामले में सपा प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि हमारे फोन कॉल्स सुने जा रहे हैं। सीएम खुद शाम को कुछ रिकॉर्डिंग सुन रहे हैं। आप (पत्रकार) अगर हमसे संपर्क करें तो समझ लें, आपकी बात भी सुनी जा रही है। सोचिए यह सरकार कितनी अनुपयोगी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp