Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो हिस्सों में बंट गई बोलेरो

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो हिस्सों में बंट गई बोलेरो

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो हिस्सों में बंट गई बोलेरो

4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मौत: मृतकों में एक महिला कांस्टेबल भी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुःख जताया

लखनऊ/मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश पुलिस के 4 सिपाहियों सहित 5 लोगों की मौत हो गई व 4 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला कांस्टेबल भी शामिल है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पुलिया से टकराकर अनियंत्रित हुई बोलेरो के परखच्चे उड़े, गाड़ी दो हिस्सों में बटी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों पर प्रति शोक संवेदना प्रकट की और प्रशासन को घायलों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के साढ़े 4 बजे के करीब हुए हादसे में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के भूडेरा थाने का चालक जगदीश, आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी व पुलिस मित्र रवि कुमार शामिल हैं, जबकि मुख्य आरक्षी रतिराम, प्रीती और धर्मेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे मौके पर पहुंची सुरीर थाने की पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस टीम बोलेरो से आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी तभी माइलस्टोन 80 के समीप तेज रफ्तार होने की वजह से अपना नियंत्रण खो बैठी, जिसके चलते वह पुलिया से टकरा गई और दो हिस्सों में बंट गयी।
पुलिस टीम एक अगवा युवती को बरामद करने हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रही थी। दुर्घटना के चलते यमुना एक्सप्रेसवे की एक लाइन बंद हो गई, जिससे लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को वहां हटाया तब जाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp