Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सपा सरकार बनने पर घोटाले भ्रष्टाचार व कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों की होगी जांच : जूही सिंह

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

Advertisement Box

जिले के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रवक्ता जुही सिंह ने भाजपा और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सपा की सरकार बन रही है। सपा सरकार आने पर भाजपा के भ्रष्टाचार और घोटाले की जांच के साथ कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमें की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की डबल इंजन वाली सरकार ने प्रदेश को काफी पीछे कर दिया है। सपा चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन नहीं करतीं बल्कि विकास के लिए गठबंधन करती है। इस समय प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम है, मुख्यमंत्री के नीचे बैठे लोग रिश्वत ले रहे हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा

पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं का पहले भी सम्मान करती थी और आज भी सम्मान करती है। महिलाओं को लेकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी सजग और संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। हाथरस, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी में क्या हो रहा है ऐसी सरकार को शर्म आनी चाहिए। भाजपा द्वारा यह कहे जाने के सवाले पर कि अगर सपा सरकार आई तो महिलाओं पर अत्याचार बढ़ जायेंगे के सवाल पर जूही सिंह ने कहा कि वे हमारी सरकार से तुलना न करें तो बेहतर है, हम उनसे काफी आगे थे। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया, जिसमें 1090, 100 नम्बर प्रमुख था, आज केवल मुख्यमंत्री नम्बर ही तो बदले हैं। मुख्यमंत्री अपनी कोई योजना बता दें तो बेहतर है।

सपा द्वारा छोटे-छोटे दलों से गठबंधन के सवाल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि गठबंधन लोग शक्तिशाली व्यक्ति से ही करते हैं। सपा का संगठन और पार्टी काफी मजबूत है, बहुत सारे लोग हमारे साथ आये है और हमने गठबंधन का धर्म हमेशा निभाया है। हम भाजपा की तरह से चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन नहीं करते, बल्कि विकास के लिए गठबंधन करते है।

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दावा किया प्रदेश में सपा की सरकार बन रही है और हम सरकार बनने पर अगले सौ दिनों में भाजपा की डबल सरकार जिसने प्रदेश को पीछे किया है, उसको रोकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार देंगे। महंगाई को रोकेंगे, हम अपना रिपोर्ट कार्ड खुद देंगे। भाजपा के संकल्प पत्र की तरह हमारा घोषणा पत्र झूठा नहीं होगा।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp