Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बरेली: बेटी की शादी में बदायूं गए मैनेजर के घर लाखों की चोरी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

बदायूं में चल रही थी बेटी की शादी की रस्में बरेली गए मैनेजर के घर चोरो ने घर का ताला तोड़कर की लाखों की चोरी

बरेली: परिवार शादी में शामिल था। घर में ताला बंद था, बदायूं में शादी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान चोरों ने घर साफ कर दिया। चोर घर में रखा 18 ताेला सोना के साथ पौने दो लाख रुपये चोरी कर ले गए।

हैरानी की बात यह है कि चोरों ने सिर्फ उसी कमरे का ताला तोड़ा जिसमे अलमारी रखी हुई थी। लिहाजा, अंदेशा है कि चोरी में कोई करीबी ही शामिल है। बरहाल, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बारादरी पुलिस जांच में जुट गई है।

Advertisement Box

बारादरी के कटरा चांद खां के रहने वाले राजीव गुप्ता एक बिल्डिंग मैटेरियल दुकान में मैनेजर हैं। राजीव ने बताया कि सोमवार को उनकी बेटी की बदायूं में शादी थी जिसके चलते घर में ताला लगाकर पूरा परिवार बदायूं निकल गया। मंगलवार सुबह-सुबह की घर का ताला टूटा देख पड़ोसी ने राजीव को जानकारी दी। यह सुन राजीव के पैरो तले जमीन खिस गई। बेटी की विदाई की रस्म की तैयारी चल रही थी, वह उसे बीच में छोड़ बरेली के लिए भागे। घर आकर देखा मुख्य गेट के साथ चैनल, कमरा, अलमारी व लाकर का ताला टूटा देखा। अलमारी में रखा करीब 18 तोला सोना के साथ पौने दो लाख रुपये व कागजात भी गायब थे। तुरंत ही बारादरी पुलिस को उन्होंने सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

काटे गए ताले तक उठा ले गए चोरः राजीव गुप्ता ने बताया कि ताले तक चोर उठा ले गए। इसके साथ ही चोरों ने लाकर में ही रखे सामान को हाथ लगाया, अन्य कोई सामान नहीं छुआ। लाकर में रखी पर्स, बैंक की पासबुक व अन्य कागजात भी चोर साथ लेकर चले गए। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि आस-पास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp