Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तो फिर काट देंगे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष का कनेक्शन, आम आदमी पार्टी का BJP को अल्टीमेटम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

तो फिर काट देंगे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष का कनेक्शन, आम आदमी पार्टी का BJP को अल्टीमेटम

  अवध सूत्र 

भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में गहराते जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार पर दिल्ली के लिए कम जलापूर्ति करने का आरोप लगाया है। ‘आप’ विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा सरकार राजनीतिक कारणों से जानबूझ कर दिल्ली के हक का पानी रोक कर दिल्लीवालों को परेशान कर रही है।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चेतावनी देते हुए ऐलान किया है कि भाजपा शासित हरियाणा सरकार ने 24 घंटे में यदि दिल्ली के हक का पूरा पानी नहीं दिया तो भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता के पानी कनेक्शन को काट दिया जाएगा।

Advertisement Box

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि हरियाणा से आने वाले पानी को वहां की भाजपा सरकार ने जानबूझकर रोका हुआ है. दिल्ली को लगभग 100 एमजीडी पानी रोजाना कम मिल रहा है. दिल्ली की दो करोड़ की आबादी में से 20 लाख लोगों का पानी भाजपा की हरियाणा सरकार ने रोक रखा है।

भाजपा पर आरोप लगाते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के लोगों और आम आदमी पार्टी ने यह फैसला किया है कि हरियाणा की भाजपा सरकार की इस दादागिरी और घटिया राजनीति को सहा नहीं जाएगा. दिल्ली के लोग भारतीय जनता पार्टी को 24 घंटे का समय देते हैं. अगर 24 घंटे के अंदर दिल्ली के हक का पूरा पानी नहीं दिया गया तो हम लोग आदेश गुप्ता के घर के पानी का कनेक्शन काट देंगे क्योंकि अब यही एक तरीका बचा है जिसके जरिए इन लोगों को सुधारा जा सकता है।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा बार-बार पानी रोका जाता है. इसके बाद हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जब फटकार लगाता है तो यह पानी छोड़ते हैं. मगर किसी भी सरकार के लिए यह संभव नहीं है कि रोज सुप्रीम कोर्ट जाया जा‌ सके. ऐसे में फैसला किया गया है कि अगर 24 घंटे में पूरा पानी नहीं दिया गया तो भाजपा के दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के पानी के कनेक्शन को काट दिया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp