Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बोले मुख्यमंत्री ! जो पूछते थे 2022 में कौन आएगा, उन्‍हें पंचायत चुनाव के नतीजों ने दे दिया जवाब

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

बोले मुख्यमंत्री ! जो पूछते थे 2022 में कौन आएगा, उन्‍हें पंचायत चुनाव के नतीजों ने दे दिया जवाब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम के बाद पूरे फार्म में हैं उन्होंने कहा कि जो लोग पूछते थे 2022 में कौन आएगा? उन्हें पंचायत चुनाव के नतीजों से जवाब मिल गया है। लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास और दृढ़ हुआ है। विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 प्लस सीटें जीत कर फिर से सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जोरदार जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इस उपलब्धि का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया, कहा कि पार्टी की यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा ही भाजपा के संकल्प को इसी तरह पूरा करना है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एनेक्सी सभागार में भाजपा के जिला एवं महानगर महामंत्रियों एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कोरोना काल में संगठन की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन भाजपा का मूलमंत्र है। कार्यकर्ता इसे चरितार्थ करें। जहां जैसी परिस्थिति हो उस अनुरूप संगठन और सरकार लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहें।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp