Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बड़ी खबर : उत्तर प्रदेश में अब बृहस्पतिवार सुबह 7:00 बजे तक रहेगा लॉकडाउन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

यूपी में बढ़ा लॉकडॉउन

  • यूपी में दो दिन के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन
  • अब गुरुवार सुबह 7 बजे तक रहेंगी पाबंदी

कोरोना के बढ़ते संकट के बीच उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. यूपी में दो दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ गया है. यानी अब मंगलवार, बुधवार भी लॉकडाउन रहेगा जो गुरुवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस का प्रकोप उत्तर प्रदेश में लगातार जारी है. इसी के चलते प्रदेश सरकार ने पहले वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था, लेकिन उसे सोमवार तक बढ़ा दिया था. यानी शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था।

Advertisement Box

लेकिन अब इसी पाबंदी को मंगलवार, बुधवार के लिए लागू कर दिया गया है. इस लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति का बेवजह बाहर निकलना बंद होगा. बाजार बंद रहेंगे, साप्ताहिक मार्केट नहीं लगेंगी. हालांकि, जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन भी जारी रहेगा।

तमाम पाबंदियों के बाद भी यूपी में कोरोना का कहर रुक नहीं रहा है. प्रदेश में औसतन हर दिन तीस हजार से ज्यादा कोरोना के केस आ रहे हैं. बीते दिन भी 30 हजार से ज्यादा केस आए, जबकि 288 मौतें दर्ज की गई. यूपी में इस वक्त कोरोना के करीब तीन लाख एक्टिव मरीज हैं।

प्रदेश के बड़े शहरों में इस वक्त ऑक्सीजन, बेड्स की किल्लत है. लखनऊ, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा, गाजियाबाद में लोगों को बेड नहीं मिल रहा है, वहीं ऑक्सीजन के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp