बंगाल चुनाव:सिंघु मोर्चे पर किसानों ने मिठाई बांटकर भाजपा की हार की मनाई खुशी, देखे तस्वीरें
वहीं दूसरी तरफ कृषि कानून का विरोध कर रहे सिंधु मोर्चे पर बैठे हुए किसानों ने भाजपा को बंगाल में मिली इस करारी हार को लेकर मिठाईयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया तो वही धरने पर बैठे हुए किसानों ने साफ तौर पर यह भी कहा कि अगर भाजपा सरकार किसानो की मांगें पूरी नहीं करती तो देश के किसान-मजदूर व आम नागरिक उन्हें किसी भी चुनाव में जीतने नहीँ देंगे। बंगाल चुनाव में भाजपा ने दावा किया था कि वह 200 सीटें जीतकर बहुमत दर्ज कराएगी लेकिन वहां की जनता ने भाजपा के सपनों पर पानी फेरते हुए महज 76 सीटों पर ही काबिज होने दिया है।

सिंधु मोर्चे पर कृषि कानून के विरोध में 5 महीने से अधिक समय से बैठे हुए इन किसानों ने साफ तौर पर यह ऐलान कर दिया है कि अगर भाजपा सरकार किसानों की बातें नहीं मानती है तो वह इसी तरीके से हर जगह हारेगी।
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अन्य कई बड़े नेताओं ने भी ममता बनर्जी को जीत की बधाई दी है। लेकिन दूसरी तरफ सिंधु मोर्चे पर कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों ने भाजपा को मिली इस हार को देखते हुए जमकर जश्न मनाया है और आगाह किया है कि वह अगर किसानों द्वारा मांगी जा रही मांगे अगर नहीं पूरी करते हैं तो आने वाले सभी राज्यों में उन को हार का सामना करना पड़ेगा।





