Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ को जहन्नुम बनाने वाले जिलाधिकारी व सीएमओ को तत्काल हटायें सरकार-शिवसेना

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लखनऊ को जहन्नुम बनाने वाले जिलाधिकारी व सीएमओ को तत्काल हटायें सरकार-शिवसेना

  • लखनऊ को जहन्नुम बनाने वाले जिलाधिकारी व सीएमओ को तत्काल हटायें सरकार-शिवसेना

  • लखनऊ: शिवसेना-लखनऊ को जहन्नुम बनाने वाले डीएम और सीएमओ को हटाए सरकार

शिवसेना उ0प्र0 इकाई ने आज प्रदेश कार्यालय पर बैठक कर कोविड़ महामारी को लेकर उत्तर प्रदेश की सरकार को घेरा है। राजधानी में कोविड पर मचे कोहराम पर शिवसेना प्रदेश प्रमुख ने कहा कि राजधानी में जिलाधिकारी (डीएम) से लेकर सीएमओ तक निरंकुश हो गये है। लखनऊ प्रशासन इतना निरंकुश हो गया है कि सरकार के कैबिनेट मंत्रियों का फोन भी नहीं उठाते। मा0 मंत्री बृजेश पाठक इसके उदाहरण है।
इसके आगे शिव सेना ने कहा कि जनपद में किसी भी अस्पताल में मरीजों के लिए जगह नहीं बची है। और दूसरी तरफ कोविड़ का बहाना बनाकर जनपद के डाॅक्टर होम क्वारंटाइन हो रहे है। राजधानी के पूरे वार्ड में गन्दगी है। लखनऊ को जहन्नुम बनाने वाले डीएम व सीएमओ को तत्काल हटाया जाये, नहीं तो शिवसेना सड़कों पर उतरेगी आपको बताते चलें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर अधिकारियों द्वारा फोन ना उठाने और एंबुलेंस को समय पर ना भेजने की बात कही थी।
यही नही शिवसेना उ0प्र0 इकाई ने आज प्रदेश कार्यालय पर बैठक कर कोविड़ पर सरकार को घेरा है। लखनऊ राजधानी में कोविड यानी कोरोना (Corona) पर मचे कोहराम पर शिवसेना प्रदेश प्रमुख ने कहा कि राजधानी में जिलाधिकारी से लेकर सीएमओ तक निरंकुश हो गये है। लखनऊ प्रशासन इतना निरंकुश हो गया है कि सरकार के कैबिनेट मंत्रियों का फोन भी नहीं उठाते। मंत्री बृजेश पाठक इसका उदाहरण है।
इसी के साथ आगे शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ने सरकार पर कोरोना को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनपद में किसी भी अस्पताल में मरीजों के लिए जगह नहीं बची है। कोविड़ का बहाना बनाकर जनपद के डॉक्टर होम क्वारंटाइन हो रहे है। बलरामपुर अस्पताल में दो दिन पूर्व कोविड़ वार्ड में पेसेन्ट भर्ती के दौरान मेरे सामने कई मरीजों ने दम तोड़ दिया।डॉक्टर के नाम पर तीन नर्स सिर्फ वार्ड में थी। पूरे वार्ड में गंदगी का अम्बार लगा हुआ था। बाथरूम में गन्दगी के साथ दरवाजा तक नहीं था। महिला
पेसेन्ट दरवाजे पर किसी को खाड़ा करके बाथरूम जा रही थी। उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता को मौत के सहारे छोड़ मुख्यमंत्री बंगाल चुनाव करा रहे है।
शिवसेना के उत्तर प्रदेश के प्रमुख ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में अगर जरा भी नैतिकता बची हो तो इस्तीफा दें। लखनऊ को जहन्नुम बनाने वाले डीएम व सीएमओ को तत्काल हटाया जाये, नहीं तो शिवसेना सड़कों पर उतरेगी। आपको बताते चलें की राजधानी लखनऊ के गुलाला घाट भैसा कुंड और कब्रिस्तानओं का हाल लगातार बद से बदतर होता जा रहा है और लाशों का आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यही नहीं सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा राजधानी लखनऊ से निकल कर सामने आ रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp