
Written by
Bureau Report
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य मंत्री की शिष्टाचार भेंट
शनिवार को लखनऊ में प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मंत्री ने विभिन्न विभागीय विषयों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। बैठक में प्रदेश में कौशल विकास, रोजगार सृजन और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




