Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देशभर में भीषण गर्मी का कहर: 45°C तक पहुंचा पारा, कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बना हुआ है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पिछले 5 दिनों से तापमान 40°C से 45°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में हीटवेव का अलर्ट जारी है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तापमान 43.8°C पहुंचने के बाद रेलवे प्लेटफॉर्म पर पानी की फुहारें छोड़ी जा रही हैं ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में भी बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में लू का अलर्ट जारी है, जबकि आगरा में ताजमहल घूमने आए 6 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। प्रयागराज में तापमान 44°C से ऊपर दर्ज किया गया है।

Advertisement Box

राजस्थान के उदयपुर और जयपुर में पर्यटकों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। मध्य प्रदेश के भोपाल सहित 9 जिलों में पहली बार ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी जारी की गई है, जहां रात का तापमान 27°C से ऊपर रहने और रात में भी लू चलने की संभावना है।

दिल्ली में इस सप्ताह तापमान 45°C से अधिक पहुंच सकता है। इसे देखते हुए स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि हर 45–60 मिनट में घंटी बजाकर छात्रों को पानी पीने की याद दिलाई जाए ताकि डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके।

मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव का असर रहेगा, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। 24 अप्रैल को दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा, वहीं कुछ राज्यों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp