Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मोदी-ट्रंप की बातचीत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक तेल बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। अमेरिकी कार्रवाई के तहत ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी की खबरों के बीच रोजाना करीब 20 लाख बैरल तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

इस बीच प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखने पर जोर दिया।

Advertisement Box

रिपोर्ट्स के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतें सोमवार को 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, हालांकि संभावित कूटनीतिक बातचीत की उम्मीद के चलते मंगलवार को इसमें कुछ नरमी आई और कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गईं।

भारत के लिए यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आने वाले तेल और गैस पर निर्भर करता है। पिछले एक महीने में भारत ने इस मार्ग से कई एलपीजी टैंकरों को सुरक्षित पार कराया है।

वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका किसी भी जहाज को इस मार्ग से गुजरने के लिए ईरान को टोल देने की अनुमति नहीं देगा, जिससे आने वाले समय में स्थिति और संवेदनशील हो सकती है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp