Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का एलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का एलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

बंगाल में दो चरणों में मतदान, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में वोटिंग

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंडिया के पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। इन सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Advertisement Box

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांचों राज्यों की कुल 824 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव कराया जाएगा। चुनाव के लिए व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम किए गए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांचों राज्यों में चुनाव कराने के लिए करीब 25 लाख चुनावी अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जिनमें लगभग 8.5 लाख सुरक्षा बलों की तैनाती भी शामिल है। चुनाव के लिए 2 लाख 18 हजार पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। वहीं इस चुनाव में करीब 17 करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि असम में विधानसभा चुनाव के लिए करीब 31 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। साथ ही इस बार ईवीएम में उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें भी दिखाई देंगी, ताकि मतदाताओं को पहचानने में आसानी हो सके।

किस राज्य में कितनी सीटें

पांचों राज्यों की विधानसभा सीटों में सबसे अधिक सीटें पश्चिम बंगाल में हैं।

  • पश्चिम बंगाल – 294 सीट
  • तमिलनाडु – 234 सीट
  • असम – 126 सीट
  • केरल – 140 सीट

ममता बनर्जी का बड़ा एलान

चुनाव की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा फैसला लेते हुए पुरोहित और इमाम भत्ता 500 रुपये बढ़ाकर 2000 रुपये करने की घोषणा की। इसे चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है।

बंगाल में सियासी मुकाबला

पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने की कोशिश में है, जबकि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस  अपनी सरकार को बरकरार रखने के लिए चुनाव मैदान में उतरेगी।

राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल

चुनाव आयोग के अनुसार विभिन्न राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल इस प्रकार समाप्त हो रहा है—

  • असम – 20 मई
  • केरल – 23 मई
  • तमिलनाडु – 10 मई
  • पश्चिम बंगाल – 7 मई
  • पुडुचेरी – 15 जून

आज से लागू होगी आचार संहिता

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

इससे पहले संकेत मिले थे कि इस बार मतदान प्रक्रिया कम चरणों में पूरी की जाएगी। पिछली बार पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान हुआ था, लेकिन इस बार केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाकर चरणों की संख्या कम रखने की तैयारी की गई है।

AAP ने जारी की पहली सूची

इधर आम आदमी पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है और चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp