
Written by
Bureau Report
यूपी पुलिस के पूर्व DGP प्रशांत कुमार ने CM योगी से की मुलाकात
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पूर्व डीजीपी ने सीएम योगी को अपने जीवन और पुलिस सेवा पर आधारित वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध्या मित्रा द्वारा लिखित पुस्तक ‘The Enforcer’ भेंट की।
पुस्तक में प्रशांत कुमार के पुलिस करियर, अपराध नियंत्रण में उनकी भूमिका और कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के प्रयासों को विस्तार से दर्शाया गया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने प्रशांत कुमार के कार्यकाल और योगदान की सराहना की और पुस्तक की प्रशंसा की।








