Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजनाथ सिंह ने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण : राजनाथ सिंह

Advertisement Box

भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में रिकॉर्ड बनाकर धरती पर वापस लौट गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी वापसी पर खुशी और गर्व व्यक्त किया। लखनऊ में शुभांशु के पिता से फोन पर वार्ता की और कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है।
शुभांशु 18 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि , ‘ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन से सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने न केवल अंतरिक्ष को छुआ है, बल्कि भारत की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक उनकी यात्रा और वापसी केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक गौरवपूर्ण कदम है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उन्हें अपार सफलता की कामना करता हूं।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp