Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन मैदान- खेलेगा खीरी, जीतेगा खीरी”: लखीमपुर खीरी का खेल मैदान मिशन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लखीमपुर खीरी  लखीमपुर खीरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत “मिशन मैदान” को सफलता की मिसाल बनाते हुए जिले में एक हजार खेल मैदानों का विकास किया है। यह पहल बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है।जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में, जिले के एक हजार परिषदीय विद्यालयों में खेल मैदान बनाए गए हैं, जहां बच्चों को खेल के माध्यम से आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क सिखाया जा रहा है। मिशन मैदान की वजह से खीरी जिले का निपुण असेसमेंट में स्थान 72 से बढ़कर 26 हो गया है और स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में 12 प्रतिशत का इज़ाफा हुआ है।

मिशन मैदान के तहत 765 विद्यालयों में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन के मैदान बनाए गए हैं, जबकि 205 विद्यालयों में हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट और अन्य खेलों के मैदान तैयार किए गए हैं। साथ ही, 30 विद्यालयों में रूफटॉप इनडोर गेमिंग जोन स्थापित किए गए हैं, जहां बच्चे कैरम, चेस, टेबल टेनिस जैसे खेलों का आनंद ले रहे हैं।डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि अब बच्चों की दिन की शुरुआत 30 मिनट की खेल गतिविधि से होती है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है। यह पहल स्थानीय श्रमिकों के लिए रोजगार का भी जरिया बनी, जिससे गांवों में आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है। मिशन मैदान ने यह साबित किया है कि जब प्रशासन, समुदाय और सरकार मिलकर काम करते हैं, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp