Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के बढ़ते कदम-महिला दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लखनऊ महिला दिवस पर शनिवार को सामाजिक संस्था स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने समाज कल्याण द्वारा संचालित आदर्श प्रशिक्षण केंद्र,अलीगंज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पिछड़े वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव तथा समय से HPV टीकाकरण लेने के लिए जागरूक किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डिप्टी एसपी बहराइच प्रियंका यादव मौजूद रही जिन्होंने छात्रों को भविष्य निर्माण के लिए एकाग्रचित होने को प्रेरित किया, संस्था की संस्थापिका सुमेधा त्रिवेदी ने उपस्थित सभी किशोरियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कैंसर से बचाव के लिए स्वतः परीक्षण के लिए प्रेरित किया क्योंकि कैंसर की रोकथाम और उसके प्रति जागरूकता आत्म चेतना से ही आ सकती है जिसके लिए हर एक महिला को अपने शरीर में होने वाले किसी भी असामान्य से परिवर्तन को गंभीरता से लेने व उसकी समय रहते जांच करवाना बेहद अनिवार्य बताया। जागरूकता अभियान में डॉक्टर प्रज्ञा गुप्ता ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण कारण और बचाव से किशोरियों को जागरूक किया जिसके अंतर्गत बड़ी संख्या में किशोरियों ने अपनी जिज्ञासा को भी दूर किया एवं पर्सनल हाइजीन के बारे में प्रश्न पूछे,कुछ किशोरियों ने मार्केट में उपलब्ध सौंदर्य प्रसाधन के बारे में व उससे उत्पन्न होने वाली बीमारियों के बारे में जिज्ञासा दिखाई, तो वैशाली ने ब्रेस्ट कैंसर की जांच के बारे में जानकारी प्राप्त की। खुशबू ने हाइजीन के बारे में प्रश्न पूछे तो नेहा ने सिंथेटिक सेनेटरी पैड कितने हाइजीन हैं इस पर प्रश्न किया। कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी व केंद्र प्रभारी अनामिका सिंह ने मुख्य अतिथि प्रियंका यादव, संस्था की संस्थापिका सुमेदा त्रिवेदी,डॉक्टर प्रज्ञा गुप्ता, प्रोफेसर सौम्या सिन्हा एवं कुमार रवि मीडिया प्रभारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रियंका अवस्थी वरिष्ठ सहायक, खुशबू चौधरी कनिष्क सहायक, निराशा राणा वरिष्ठ सहायक/ वार्डन, शिवानी सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ अन्य केंद्र सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp