Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवध सूत्र पर बड़ी खबर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

अवध सूत्र – आज की बड़ी खबरें

अवध सूत्र न्यूज़

लखनऊ: अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया गया है। अब वे 28 फरवरी 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। नियुक्ति विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया। 2022 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें CM का सलाहकार नियुक्त किया गया था। वे CM के सबसे भरोसेमंद अफसरों में गिने जाते हैं।

Advertisement Box

देहरादून: माणा हिमस्खलन में 55 मजदूर फंसे, 48 सुरक्षित निकाले गए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता में बताया कि माणा हिमस्खलन में फंसे 55 मजदूरों में से 48 को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 7 मजदूरों को रेस्क्यू करने का अभियान जारी है। मौसम खराब होने के चलते दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन सरकार हर संभव प्रयास कर रही हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी राहत कार्यों में लगाए गए हैं

महराजगंज: सड़क हादसे में 2 की मौत, 1 गंभीर घायल

श्यामदेउरवा क्षेत्र के परतावल छातीराम में अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 महिलाएं घायल हो गईं। इलाज के दौरान 2 की मौत हो गई, जबकि 1 की हालत गंभीर बनी हुई है।

कन्नौज: मंत्री असीम अरुण ने तहसील समाधान दिवस में की शिकायतों का निपटारा

कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जनता की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया।

मिर्जापुर: चार बच्चों की मां ने की आत्महत्या, शराबी पति बना कारण

कछवा थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में घरेलू हिंसा से परेशान चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसका पति शराब का आदी था और आए दिन मारपीट करता था

एटा: नगर पंचायत अध्यक्ष महेश पाल सिंह पर 4 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप

किसान नेता शिव प्रताप सिंह ने नगर पंचायत अवागढ़ के चेयरमैन महेश पाल सिंह पर 4 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मामला वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है, जिसमें बिना नाला बनाए 1.73 करोड़ रुपये निकालने का आरोप है। प्रशासन ने मामले की जांच ADM सत्य प्रकाश सिंह को सौंपी है।

अयोध्या: मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के PRO हटाए गए

मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के PRO अखिलेश त्रिपाठी को नगर निगम प्रशासन ने हटा दिया है। उन्हें अपर नगर आयुक्त बागीश शुक्ला के साथ संबद्ध किया गया है। अखिलेश त्रिपाठी पर मेयर को बदनाम करने के आरोप लगे थे

सहारनपुर: रमज़ान व ईद को लेकर प्रशासन सतर्क, DM ने की शांति समिति की बैठक

जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें रमज़ान व ईद को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

बाराबंकी: भूमि विवाद में मारपीट, वीडियो वायरल, 4 लोग घायल

थाना लोनी कटरा क्षेत्र के पैकौली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें 3 महिलाओं समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बिजनौर: महिला का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

थाना धामपुर क्षेत्र की हिंदू न्यू कॉलोनी में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमेठी: 18 मार्च तक चलेगा ‘घर-घर कुष्ठ रोग खोजी अभियान’

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने CHC अमेठी से इस अभियान का शुभारंभ किया। आशा बहुओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान में हर घर जाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान की जाएगी

वाराणसी: महंगाई के खिलाफ सपा का अर्धनग्न प्रदर्शन, थाली पीटी

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के सामने घाट पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई और सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और थाली पीटकर विरोध जताया

कानपुर देहात: नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल

थाना सट्टी क्षेत्र के अफसरिया गांव में एक नशे में धुत बाइक सवार ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है

जालौन: समाधान दिवस में DM-SP के कड़े तेवर, अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई के आदेश

माधौगढ़ तहसील में आयोजित समाधान दिवस में DM और SP ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और अवैध कब्जाधारियों को जेल भेजने के निर्देश दिए।

दिल्ली: ‘जन औषधि सप्ताह’ की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने रथ रवाना किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ‘जन औषधि सप्ताह’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ‘जन औषधि रथ’ को रवाना किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शामिल रहीं।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp