Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महाकुंभ में नया रिकॉर्ड 25 दिनों में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

महाकुंभ में नया रिकॉर्ड 25 दिनों में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज। आस्था और श्रद्धा के महासंगम महाकुंभ में नया इतिहास रच दिया गया है। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 40.68 करोड़ श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। यह स्वर्णिम उपलब्धि शुक्रवार को 94 लाख श्रद्धालुओं के स्नान के साथ पूरी हुई।

Advertisement Box

महाकुंभ 2025 का यह भव्य आयोजन अभी 19 दिन और जारी रहेगा, जिससे यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। इस विशाल आयोजन में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। कुंभ के विभिन्न स्नान पर्वों पर भारी भीड़ उमड़ रही है, और हर दिन संगम किनारे आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन कुंभ मेले के सफल संचालन में जुटे हुए हैं। सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp