Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टेरर फंडिंग पर सरकार की करारी चोट, SIA ने सील की जमात-ए-इस्लामी की 100 करोड़ रुपये की संपत्ति

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

टेरर फंडिंग पर सरकार की करारी चोट, SIA ने सील की जमात-ए-इस्लामी की 100 करोड़ रुपये की संपत्ति

जम्मू-कश्मीर राज्य जांच एजेंसी ने केंद्र शासित प्रदेश में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी की करोड़ों रुपये की अनेक संपत्तियों को सील किया. एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि बारामूला, बांदीपोरा, गांदरबल और कुपवाड़ा जिलों में लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य की करीब एक दर्जन संपत्तियों के उपयोग और वहां प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया.

Advertisement Box

अधिकारियों ने कहा कि एसआईए की सिफारिश पर बारामूला, बांदीपोरा, गांदरबल और कुपवाड़ा के जिलाधिकारियों द्वारा अधिसूचित किए जाने के बाद संपत्तियों पर रोक लगा दी गई. उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य अलगाववादी गतिविधियों के लिए धन की उपलब्धता को रोकना, भारत की संप्रभुता के लिए शत्रुतापूर्ण राष्ट्र विरोधी तत्वों तथा आतंकी नेटवर्क को खत्म करना है.

अधिकारियों ने कहा कि इन परिसरों, संरचनाओं को वर्जित कर दिया गया था और प्रवेश तथा उपयोग प्रतिबंधित कर दिया गया था. साथ ही संबंधित राजस्व रिकॉर्ड में इन्हें लाल प्रविष्टि दी गई है. उन्होंने कहा कि जब्ती की कार्रवाई के दौरान, यह पाया गया कि कुपवाड़ा और कंगन (गंदरबल में) कस्बों में लगभग दो दर्जन व्यावसायिक प्रतिष्ठान वर्तमान में जेईआई संपत्तियों से किराये के आधार पर चल रहे थे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp