1 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि शनिवार रात को थाना तोंगपाल से एसडीओपी तोमेश वर्मा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक विजय पटेल थाना प्रभारी तोंगपाल, निरीक्षक प्रमोद कश्यप थाना प्रभारी पुसपाल के हमराह में जिला बल एवं क्यूआरटी का बल नक्सली की उपस्थिति की सूचना पर ग्राम मार्जुम जंगल की ओर रवाना हुए थे। इस दौरान ग्राम मार्जुम जंगलपारा में घेराबंदी कर एक महिला नक्सली हीड़ो मुचाकी को गिरफ्तार किया गया।
महिला नक्सली के संबंध में रिकॉर्ड चेक करने पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में कटेकल्याण एरिया कमेटी अन्तर्गत सीएनएम अध्यक्ष के पद पर तीन पंचायतों मार्जुम,. कलेपाल और कोरोपाल की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा जीपीसी सेल सदस्य के पद पर कार्यरत थी। महिला नक्सली जिला बस्तर, दंतेवाड़ा एवं जिला सुकमा में घटित 11 घटनाओं में नामजद आरोपी है। संक्षिप्त पुछताछ में महिला नक्सली द्वारा स्वीकार किया गया गया कि लगभग 10 वर्षों नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत रह कर संगठन का प्रचार-प्रसार एवं संगठन में नाच गान के माध्यम से कई संगठन सदस्यों को नक्सली पार्टी में शामिल करवाई है। एवं समय-समय पर बड़े नक्सली लीडरों के साथ बड़ी नक्सली घटनाओं में सम्मिलित रही है।








