उत्तर प्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी दारोगा, 15 साल से चेकिंग के नाम पर कर रहा था वसूली, लोगों को ऐसे बनाता था शिकार
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
Mohammad Siraj
😊 Please Share This News 😊
|
17 जाट रेजीमेंट में हवलदार से रिटायर्ड होने के बाद 15 साल से लाखन सिंह फर्जी दरोगा बनकर वसूली कर रहा था। इस काम को अंजाम देने के लिए वह चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल करता था। उसने बरेली से लेकर अलीगढ़ तक करोड़ों की प्रॉपर्टी बना डाली।
अलीगढ़ में अतरौली के मुकीमपुर गांव का रहने वाला लाखन सिंह सेना की 17 जाट रेजीमेंट में हवलदार था। वह 15 साल पहले सेना से रिटायर्ड हो गया। इसके बाद दरोगा बन कर उसने वसूली शुरू कर दी। इसके लिए उसने सेना का एक फर्जी अथॉरिटी लेटर तैयार किया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |