Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

UP: मुरादाबाद से तेल का ट्रक लूटकर भाग रहे बदमाशों की सम्भल में मुठभेड़, एक बदमाश और सिपाही घायल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

UP: मुरादाबाद से तेल का ट्रक लूटकर भाग रहे बदमाशों की सम्भल में मुठभेड़, एक बदमाश और सिपाही घायल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सरसों के तेल से भरे ट्रक को लूट कर भाग रहे बदमाशों की संभल जिले में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़  के दौरान दोनो तरफ की फायरिंग हुई जिसमें एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद में शनिवार की रात को बदमाशों ने सेल्स टैक्स ऑफिसर बनकर सरसों के तेल से भरे ट्रक में लूट की घटना को अंजाम दिया था। ये बदमाश लूटे गए ट्रक को लेकर पकबरा से संभल जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने मानधन के पास इन बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के रुकने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।  इसके बाद बदमाश ट्रक से उतरकर खेतों में घुस गए और पुलिस पर फायरिंग करने लगे।

Advertisement Box

जवाब में पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसको गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बदमाशो की गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जंगल में तलाशी ले रही है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा समेत जिले के कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp