Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घर में मृत अवस्था में मिली कोरोना पॉजिटिव वृद्धा, बंधे हुए थे हाथ-पांव, हत्या की आशंका

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

उत्तराखंड ब्रेकिंग : घर में मृत अवस्था में मिली कोरोना पॉजिटिव वृद्धा, बंधे हुए थे हाथ-पांव, हत्या की आशंका

सांकेतिक तस्वीर

 

उत्तराखंड की धर्म नगरी हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली ख़बर आई है। यहां एक 80 साल की कोरोना पॉजिटिव वृद्धा अपने घर में मृत अवस्था में मिली है। प्रथम दृष्टया यह मामला लूट के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है।

Advertisement Box

वृद्धा के हाथ—पांव बंधे हुए थे। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष में नही पहुंची। जिसका कारण यह है कि महिला के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नही दिख रहे हैं। घटनाक्रम के अनुसार राजदुलारी पत्नी स्व. भीम सिंह मिस्सरपुर गांव में अकेली रहती है। उनके पति एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हुए थे।

वृद्धा के दो बेटों में एक दिल्ली और दूसरा विदेश रहता है। महिला की देखभाल के लिए एक अमित नाम के केयर टेकर को रखा गया था। वृद्धा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह होम आइसोलेशन में थी। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि महिला के घर का सारा सामान बिखरा था। उसके कुछ जेवर गायब हुए बताये जा रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp