Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्पूतनिक V का लाइट वर्जन सिंगल डोज करेगा कोरोना का खात्मा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

स्पूतनिक V का लाइट वर्जन सिंगल डोज करेगा कोरोना का खात्मा

नई दिल्ली, रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन स्पूतनिक ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि स्पूतनिक वी का लाइट वर्जन सिंगल डोज में ही कोरोना वायरस का काम तमाम कर देगा। रूस ने कहा कि स्पूतनिक वी का लाइट वर्जन सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन है जो कि 80 फीसदी तक प्रभावी है।

कंपनी का दावा है कि उसका लाइट वर्जन वैक्सन दो डोज वाले टीकों की तुलना में सिंगल डोज में ही अधिक कारगर है। स्पूतनिक के इस लाइट वर्जन वैक्सीन को रूसी सरकार की मंजूरी भी मिल गई है।

Advertisement Box

स्पूतनिक वी ने कहा कि वैक्सीन के लाइट वर्जन से टीकाकरण को गति मिलेगी और महामारी को फैलने से रोकने में मदद करेगा।

स्पूतनिक ने कहा कि वैक्सीन के लाइट वर्जन की प्रभावकारिता ओवरआल 79.4 फीसदी रही है। 91.7 फीसदी लोगों में मात्र 28 दिन के भीतर वायरस से लड़ने की एंटीबॉडी बन गई। कंपनी ने कहा कि 100 फीसदी लोग जिनके शरीर में पहले से इम्यूनिटी थी उनको वैक्सीन लेने के बाद शरीर का एंटीबॉडी लेवल 10 दिन में 40 गुना बढ़ गया।

बता दें कि रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन स्पूतनिक वी के इस्तेमाल के लिए भारत सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। रूसी वैक्सीन स्पूतनिक V की पहली खेप पहुंची भारत पहुंच गई है। 1.5 लाख डोज लेकर रूसी विमान शनिवार को करीब 4 बजे हैदराबाद में लैंड किया। इसके साथ ही देश कोकोरोना के खिलाफ तीसरा हथियार मिल गया है। आज ही देश में टीकाकरण के पहले फेज की शुरुआत हुई है, जिसे स्पूतनिक वी के आने से तेजी मिलेगी।

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि स्पूतनिक V वैक्सीन महामारी के खिलाफ जंग में भारतीय शस्त्रागार से जुड़ेगा। यह तीसरा विकल्प हमारी वैक्सीन क्षमता को बढ़ाएगा और टीकाकरण में तेजी लाएगा। 1.5 लाख डोज की यह पहली खेप है आगे लाखों डोज और आएंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp