Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

UGC के सवाल पर BJP में बवाल! डिप्टी CM केशव मौर्य के सामने सवाल पूछने वाले कार्यकर्ता की पिटाई, पार्षद पर FIR

सवाल पूछने वाले कार्यकर्ता की पिटाई
सवाल पूछने वाले कार्यकर्ता की पिटाई
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान UGC के समानता संबंधी नियमों को लेकर जमकर विवाद हो गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से सवाल पूछना पार्टी के एक कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। आरोप है कि सवाल पूछने से नाराज भाजपा पार्षद विनय मिश्रा ने कार्यकर्ता रोहित तिवारी उर्फ काका के साथ मारपीट की। मामले में रोहित तिवारी ने सोमवार शाम दारागंज थाने में पार्षद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल, रविवार को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में भाजपा की ओर से प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इसी दौरान रोहित तिवारी और एक अन्य व्यक्ति ने UGC के ‘उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को प्रोत्साहन’ संबंधी विनियमों को लेकर उपमुख्यमंत्री से सवाल किया।

Advertisement Box

दोनों ने मौर्य से पूछा कि आखिर उनके मुद्दे पर कब बात की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘आप हमारे बारे में कब बोलेंगे? कृपया UGC के बारे में बोलिए।’ इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया, ‘अभी आप चुप रहो। चलो, मैं सब कुछ बोलूंगा। मैं कोई चीज बोलने से कभी नहीं रुकता हूं।’

सवाल पूछने के बाद मारपीट का आरोप

आरोप है कि सम्मेलन के दौरान सवाल पूछने के बाद रोहित तिवारी और भाजपा पार्षद विनय मिश्रा के बीच विवाद हो गया। रोहित का आरोप है कि विनय मिश्रा ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ित ने दारागंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पार्षद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विनय मिश्रा ने दी अपनी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद आरोपी पार्षद विनय कुमार मिश्रा ने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि एक तारीख को परेड ग्राउंड में आयोजित सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। भारतीय संस्कृति में अतिथि देवो भव: की परंपरा है और किसी कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि का सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी होती है।

मिश्रा के मुताबिक, जब उपमुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे और समुदाय से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने वाले थे, तभी रोहित तिवारी एक कैमरामैन के साथ मंच के सामने पहुंचे और उनसे UGC के मुद्दे पर बोलने की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि रोहित पहले ही मंच से अपनी बात रख चुके थे।

विनय मिश्रा ने दावा किया कि केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट किया था कि वह इस मुद्दे पर बोलेंगे और किसी के कहने से अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने अपना भाषण पूरा करने के बाद ज्ञापन भी स्वीकार किया और मामले को राज्य तथा केंद्र सरकार के सामने उठाने का भरोसा दिया।

फिलहाल इस पूरे मामले में एक ओर रोहित तिवारी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है, वहीं दूसरी ओर पार्षद विनय मिश्रा ने घटना को लेकर अपनी सफाई दी है

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp