Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अक्षरधाम मंदिर में भव्य विश्व शांति महायज्ञ, 108 यज्ञकुंडों में दी गई आहुतियां

DCIM101MEDIADJI_0074.JPG
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। विजयदशमी के पावन अवसर पर दिल्ली स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ का आयोजन किया गया। इस दौरान देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने विश्व में शांति, सद्भाव, एकता और भाईचारे की स्थापना के लिए प्रार्थना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस महायज्ञ में 108 यज्ञकुंडों में आहुतियां अर्पित की गईं।

DCIM101MEDIADJI_0074.JPG

महायज्ञ का शुभारंभ सुबह छह बजे संतों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। देश-विदेश के विभिन्न मंदिरों से आए 30 संतों और महंतों ने विश्व शांति के लिए वैदिक प्रार्थना की। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने यजमान के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।

Advertisement Box

इस विशेष अवसर पर अक्षरधाम मंदिर परिसर को रंगोली और ध्वज-पताकाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया। पूरे परिसर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान स्वामिनारायण के चरणों में विश्व से युद्ध, हिंसा और अशांति समाप्त होने की कामना की।

बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्था) के प्रमुख गुरुहरि महंत स्वामी महाराज की प्रेरणा से शुरू हुई इस परंपरा के तहत हर वर्ष दशहरा के अवसर पर अक्षरधाम परिसर में विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान महंत स्वामी महाराज के शांति संदेश को भी दोहराया गया। संदेश में कामना की गई कि दुनिया में जहां कहीं भी युद्ध, हिंसा और अराजकता का माहौल है, वह जल्द समाप्त हो। सभी लोग प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ जीवन व्यतीत करें तथा उनके जीवन में श्रद्धा, भक्ति और निष्ठा का भाव विकसित हो।

दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसी भावना के साथ श्रद्धालुओं ने अपने जीवन से नकारात्मकता, अहंकार और घृणा को दूर कर सकारात्मकता अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति, सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp