Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

GIVA ने हटाया कृति सेनन का विवादित रक्षाबंधन विज्ञापन, संस्कृति और परंपराओं का दिया हवाला

GIVA ने हटाया कृति सेनन का विवादित रक्षाबंधन विज्ञापन
GIVA ने हटाया कृति सेनन का विवादित रक्षाबंधन विज्ञापन
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली। ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने बुधवार को अभिनेत्री कृति सेनन के विवादित रक्षाबंधन विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया। विज्ञापन में कृति सेनन ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने नजर आई थीं। विज्ञापन में वह अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखाई दी थीं। विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने विज्ञापन की थीम और कृति के पहनावे पर आपत्ति जताई थी।

विवाद बढ़ने के बाद GIVA ने विज्ञापन हटाने का फैसला किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि यह कदम भारतीय संस्कृति और परंपराओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। ब्रांड ने स्पष्ट किया कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उसका उद्देश्य नहीं था। GIVA ने कहा कि एक ब्रांड के तौर पर उसका हमेशा से मानना रहा है कि त्योहारों और खुशी के पलों को पूरे परिवार के साथ मनाया जाना चाहिए। इस विज्ञापन के जरिए पालतू जानवरों के साथ प्यार और उत्सव की भावना को भी सामने लाने का प्रयास किया गया था।

Advertisement Box

कंपनी ने कहा कि अगर हालिया विज्ञापन से समाज के किसी वर्ग की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंची है, तो इसके लिए ऐसा कोई इरादा नहीं था। सम्मान के तौर पर विज्ञापन को सभी मीडिया से हटा लिया गया है। साथ ही, कंपनी ने रक्षाबंधन के मौके पर लोगों को प्यार, खुशियों और सकारात्मकता की शुभकामनाएं दीं।

राहुल गांधी ने किया था कृति का समर्थन

विज्ञापन विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृति सेनन का समर्थन किया था। उन्होंने कृति की इंस्टाग्राम पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए महिलाओं के कपड़ों और जीवनशैली की ऑनलाइन निगरानी या ‘पुलिसिंग’ पर सवाल उठाया था। राहुल गांधी ने कहा था कि महिलाओं के कपड़ों और उनकी जीवनशैली को लेकर ऑनलाइन पहरेदारी नहीं की जानी चाहिए।

वहीं, अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने विज्ञापन पर सवाल उठाते हुए कृति के पहनावे को लेकर आपत्ति जताई थी। कंगना ने कहा था कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार के विज्ञापन में स्टाइलिंग के लिए कई विकल्प हो सकते थे और इस तरह का पहनावा क्यों चुना गया, यह समझ से परे है। उन्होंने विज्ञापन को जानबूझकर अजीब तरीके से तैयार किए जाने की बात भी कही थी।

कृति सेनन का पोस्ट
कृति सेनन का पोस्ट

 

विज्ञापन के संदर्भ में कृति सेनन ने रक्षाबंधन के रिश्ते को लेकर अपनी सोच भी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि वह और उनकी बहन नूपुर सेनन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं, क्योंकि दोनों एक-दूसरे की सुरक्षा और देखभाल करती हैं। कृति के मुताबिक, राखी केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्यार, सुरक्षा और अपनापन जताने का प्रतीक है।

उन्होंने अपने पालतू कुत्तों को भी परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा था कि उनके लिए उनके प्रति भी वही प्यार और लगाव है। इसी सोच के तहत विज्ञापन में पेट डॉग को राखी बांधने का दृश्य शामिल किया गया था। हालांकि, विज्ञापन को लेकर उठे विवाद के बाद अब GIVA ने इसे हटा लिया है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp