Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, अगले सोमवार तक मांगी SIT की स्टेटस रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा विवाद
राम मंदिर चढ़ावा विवाद
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली, 13 जुलाई। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े मामले की सुनवाई सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। शीर्ष अदालत ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को अगले सोमवार तक जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी शामिल थे, ने कहा कि एसआईटी अपनी रिपोर्ट में जांच की प्रगति के साथ-साथ उसके गठन का विवरण भी प्रस्तुत करे। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई अगले सोमवार को निर्धारित की है।

Advertisement Box

सुनवाई के दौरान एक वकील ने अदालत को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। इस पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि वे राज्य सरकार का पक्ष रख रहे हैं। अदालत ने यह भी पूछा कि क्या वे केंद्र सरकार की ओर से नोटिस स्वीकार करेंगे, जिस पर उन्होंने सहमति जताई। हालांकि बाद में अदालत ने स्पष्ट किया कि फिलहाल केवल ट्रस्ट को ही नोटिस जारी किया गया है और केंद्र व राज्य सरकार को अलग से नोटिस जारी करने की आवश्यकता नहीं समझी गई।

सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को आश्वस्त किया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार मामले की निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग देंगी। अब सभी की निगाहें अगले सोमवार होने वाली सुनवाई और एसआईटी की रिपोर्ट पर टिकी हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp