Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

योगी सरकार पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- फर्जी मुठभेड़ों से डराया जा रहा PDA

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में हो रही मुठभेड़ों को लेकर योगी सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक एजेंडे के तहत कराए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों यानी PDA समुदाय को निशाना बनाकर डराने की कोशिश कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि फर्जी मुठभेड़ों के जरिए भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जाति और धर्म देखकर कार्रवाई की जा रही है और एनकाउंटर को “सरकारी उपलब्धि” की तरह पेश किया जा रहा है। सपा प्रमुख ने कहा कि जो लोग फर्जी एनकाउंटर कर रहे हैं, वे खुद भी अपराधी हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत कथित फर्जी मुठभेड़ों में हो चुकी है और इनमें सबसे अधिक संख्या PDA समुदाय के लोगों की है।

Advertisement Box

सपा अध्यक्ष ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में धांधली का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर समाजवादी पार्टी समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की।

आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार पार्टी का लक्ष्य सिर्फ सीटें जीतना नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि सभी 403 सीटों पर पूरी ताकत के साथ तैयारी की जाए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि जनता अब सब समझ चुकी है और 2027 में भाजपा सरकार को जवाब देगी।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp