Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मदरसा छात्रों के डेंटल स्वास्थ्य के लिए यूपी सरकार की बड़ी पहल, कोलगेट देगा मुफ्त डेंटल किट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और कोलगेट-पामोलिव के बीच CSR साझेदारी, छात्रों के लिए डेंटल चेकअप कैंप भी होंगे आयोजित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार का अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अल्पसंख्यक छात्रों और मदरसा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। विभाग ने कोलगेट-पामोलिव के साथ कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत विशेष कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के डेंटल स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

Advertisement Box

इस संबंध में उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी की कोलगेट समूह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मदरसा छात्रों के बीच ओरल हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नियमित दंत जांच और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रस्तावित योजना के तहत कोलगेट-पामोलिव प्रदेश के अल्पसंख्यक छात्र एवं मदरसा छात्रों को निःशुल्क डेंटल किट उपलब्ध कराएगा। इन किटों में टूथब्रश, टूथपेस्ट और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल होगी। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर डेंटल चेकअप कैंप भी लगाए जाएंगे, ताकि शुरुआती स्तर पर ही दांतों से जुड़ी समस्याओं की पहचान और उपचार संभव हो सके।

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि योगी सरकार विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल अल्पसंख्यक छात्रों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी और उन्हें स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर करेगी।

कोलगेट समूह की ESG एवं कम्युनिकेशन डायरेक्टर एम.एस. शिल्पा श्री ने इस साझेदारी को सामाजिक दायित्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि कंपनी समाज के विभिन्न वर्गों तक बेहतर ओरल केयर सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार और निजी क्षेत्र के इस संयुक्त प्रयास को प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और अल्पसंख्यक समाज के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp