Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

असम में फिर हिमंता राज, विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

गुवाहाटी। असम की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा पर भरोसा जताया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। इसके साथ ही तय हो गया कि हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नई सरकार के गठन के साथ वह लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।

बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। गुवाहाटी में आयोजित विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने हिमंता बिस्वा सरमा के नाम पर सहमति जताई। पार्टी नेतृत्व ने इसे राज्य में स्थिर और मजबूत सरकार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Advertisement Box

हिमंता बिस्वा सरमा ने 6 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब नई सरकार के गठन के साथ वह दोबारा मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। बीजेपी का मानना है कि उनके नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों को नई गति मिली है।

12 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। समारोह में बीजेपी और एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार बीजेपी ने हिमंता बिस्वा सरमा को फिर से नेतृत्व सौंपकर यह संकेत दिया है कि आने वाले समय में असम की राजनीति में पार्टी उन्हीं के चेहरे पर आगे बढ़ेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp