
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भाजपा विधायक दल की बैठक में वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुख्यमंत्री पद के लिए सहमति बनने की खबर है। भवानीपुर सीट पर ममता को हराने के बाद शुभेंदु अधिकारी का कद पार्टी में और बढ़ गया है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई चर्चा के बाद उनके नाम पर मुहर लगाई गई।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने बंगाल में प्रचंड जीत को बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा कि इसमें बीजेपी के 321 कार्यकर्ताओं ने जान गंवाई। भावुक शाह ने कहा कि इस बार जिस तरह का बंगाल में अपार जनसमर्थन मिला, उसके लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 23 जिलों में से 20 जिलों में बीजेपी नंबर-1 रही। झारग्राम की सभी सीटें बीजेपी के खाते में गईं, वहीं बांकुरा और दार्जिलिंग में भी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि भवानीपुर की जनता का भी बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। शुभेंदु अधिकारी ने पहले नंदीग्राम में हराया और उसके बाद भवानीपुर में।”
सेंट्रल ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल बीजेपी विधायक दल के नेता के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा, “सभी विधायकों ने सुवेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव दिया, इसलिए मैं विधायक दल के नेता के रूप में उनके नाम की घोषणा करता हूं।” ऐलान के बाद सुवेंदु अधिकारी के गले में माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
वहीं एक दिन पहले ही अवध सूत्र दावा किया था कि सुवेंदु अधिकारी ही बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। आखिरकार की अवध सूत्र खबर पर मुहर लग गई।






