
Written by
Bureau Report
पुतला दहन में झुलसीं अनुपमा जायसवाल से मिले अखिलेश यादव
लखनऊ: अखिलेश यादव ने मंगलवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा नेता अनुपमा जायसवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हालचाल जाना।
बताया जा रहा है कि भाजपा नेता अनुपमा जायसवाल उस समय झुलस गई थीं, जब वे अखिलेश यादव का पुतला जलाने के दौरान आग की चपेट में आ गईं। घटना के बाद उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
अस्पताल पहुंचकर अखिलेश यादव ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।








