Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घायल दरोगा की तहरीर पर 70 वकीलों पर केस, 10 नामजद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

घायल दरोगा की तहरीर पर 70 वकीलों पर केस, 10 नामजद

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में घायल दरोगा की तहरीर पर देर रात लगभग 12:45 बजे दस नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। नामजद आरोपियों में अजीत मौर्या, मोहित मौर्या, अजीत वर्मा उर्फ राजा, राजन पांडेय, शेखर यादव, अजीत सिंह, सुमित सिंह, आलोक सौरभ, प्रकाश शंकर श्रीवास्तव और ईशान शामिल हैं।

Advertisement Box

एफआईआर में हत्या के प्रयास, गैरइरादतन हत्या के प्रयास, बलवा, गैरकानूनी जमावड़ा, धारदार हथियार से हमला, सरकारी कर्मचारी पर हमला, सरकारी काम में बाधा, डकैती, डकैती के लिए चोट पहुंचाना और 7 सीएलए एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। आरोप है कि सभी ने मिलकर दरोगा को घेरकर गाली-गलौज की, जान से मारने की नियत से हमला कर मरणासन्न अवस्था में नाले में फेंक दिया। साथ ही उसका पर्स, पहचान पत्र, पुलिस परिचय पत्र और 4200 रुपये लूट लिये तथा वर्दी फाड़ दी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp